फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An FIR has been filed against the broker.

Mathura News: दलाल पर हुई प्राथमिकी, जांच के घेरे में कई और इंजीनियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the broker.
मथुरा। भवन निर्माण के लिए पैसे देकर एमवीडीए का नक्शा पास कराने का दावा करने वाले दलाल यतीश अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। साथ ही मामले में कई अन्य इंजीनियरों की भी संदिग्ध भूमिका बताई जा रही है। इधर, चार सदस्यीय जांच टीम प्रेम मंदिर से श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक भवनों की कुंडली खंगालने में जुटी है। यह टीम ऐसे भवनों को चिह्नित करेगी, जो मानकों के विपरीत बने हैं। अवैध मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एमवीडीए के अवर अभियंता मनोज अग्रवाल के निजी क्लर्क बताए जा रहे यतीश अग्रवाल का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में खलबली मची हुई है। वह वीडियो में कई इंजीनियरों पर पैसे लेकर काम कराने समेत कई गंभीर आरोप लगा रहा है। हालांकि एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह के निर्देश के बाद सहायक अभियंता पंकज कुमार शुक्ला ने दलाल यतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं अवर अभियंता मनोज अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांगा गाया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में अगर संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी। इधर, सचिव आशीष सिंह के नेतृत्व में बनाई गई चार सदस्यीय टीम प्रेम मंदिर से श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक सभी भवनों का चिह्नीकरण करने में जुट गई है। यह टीम भवनों के नक्शे और भौतिक स्थिति का मिलान करेगी। अवैध मिलने पर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी और भवनस्वामी पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed