फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amrit Mahotsav cycle tour reached Vrindavan, welcomed

अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा पहुंची वृंदावन, किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav cycle tour reached Vrindavan, welcomed
वृंदावन। काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में निकाली जा रही अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा शुक्रवार को वृंदावन पहुंची। आईओपी कॉलेज में इसका स्वागत किया गया। साइकिल यात्रियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा कर श्रमदान किया। साइकिल यात्रा दल में शामिल डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना और यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के गाथाओं से रूबरू कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है, देशभक्ति गीतों का गायन किया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के वीर गाथाओं की चर्चा भी हो रही है। साइकिल यात्री स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं और युवाओं में राष्ट्रीय जागरूकता के लिए गोष्ठी आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइकिल यात्री 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके उपरांत दिल्ली के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व आईओपी कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी गौतम ने साइकल यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रो. बाला लखेंद्र, नीतीश कुमार सुमन , सुभाष सिंह, राहुल कुमार ,अभिषेक कुमार , तुषार मोहन , उपेन्द्र कुमार आदि का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रचार्या डॉ. रेनु बाला गर्ग, डॉ. सरला शर्मा,डॉ. वाईपीएस सोलंकी, डॉ. विवेक शर्मा व सुमित शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed