फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   amit sana and tulika performed in mathura

अमित साना और तूलिका संग झूमे ब्रजवासी

Thu, 22 Oct 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 22 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
amit sana and tulika performed in mathura
अग्रवाल क्लब परिवार की ओर से आयोजित कार्निवल में पहले दिन दुनिया में अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुके इंडियन आइडल के अमित साना और तूलिका गांगुली के स्वर लहरियों के साथ हुआ। इसमें इंडिया की स्टिक थामे युवाओं की टोली मैदान में नृत्य करती नजर आई।
विज्ञापन


ओम पैराडाइज पर आयोजित अग्रवाल क्लब परिवार के दशहरा कार्निवल में अलग-अलग ग्रुपों में क्लब परिवार के सदस्य-सदस्याओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष देवीदास गर्ग प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी, मुख्य अतिथि सुरेश चंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगरपालिका मथुरा, कैलाश चंद नियो न्यूज के साथ-साथ परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष रूपकृष्ण गर्ग, सचिव उज्ज्वल अग्रवाल, कार्निवल निदेशक धीरज गोयल, कार्निवल अध्यक्ष कपिल अग्रवाल पीएलए और कन्वीनर मनीष अग्रवाल माला ने भगवान श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


ब्रज की परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष देवीदास गर्ग का स्वागत मनोज सर्राफ, नितिन सर्राफ भगवती, नरेंद्र मुकुट ने क्रमश: दुपट्टा उढ़ाकर, बैज लगाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। मुख्य अतिथि सुरेश चंद का स्वागत विजय अंगूठी, दिनेश गोयल और नितांशू अग्रवाल विशिष्ट अतिथि मनीषा गुप्ता का स्वागत गौरव, प्रवीन और विकास गोयल तथा कैलाश चंद्र नियो न्यूज का स्वागत नितिन सर्राफ, अशोक अग्रवाल पीपी और अविनाश बजाज ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग ने समय-समय पर क्लब परिवार द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गरबा और भंगड़ा नाइट
आज 23 अक्तूबर को गरबा एवं भंगड़ा नाइट का आयोजन होगा। इसमें ज्योत्सना नवांदार और राणा शादे अन्य टीवी कलाकारों के साथ-साथ क्लब परिवार के लोग स्टेज पर धमाल मचाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed