फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amin of Minor Irrigation Department was killed by poisoning

Mathura News: विषाक्त देकर की गई थी लघु सिंचाई विभाग के अमीन की हत्या

Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Amin of Minor Irrigation Department was killed by poisoning
मथुरा। लघु सिंचाई विभाग में तैनात अमीन विनय कुमार की हत्या विषाक्त देकर की गई थी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई विसरा रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। यह विषाक्त विनय को शराब में मिलाकर दिया गया था।
विज्ञापन

विनय कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह सोलंकी निवासी आनंद वन फेस-2, हाईवे थाना मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला था। पिता शिक्षक से रिटायर्ड हैं। लघु सिंचाई विभाग के राजीव भवन स्थित कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत थे। बीते 4 मार्च 2023 को विनय का पड़ोसी योगेंद्र पुत्र मोहनलाल अपनी गाड़ी में डालकर उसे अचेत अवस्था में घर ले गया था। परिवार ने विनय को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार शुरुआत में योगेंद्र ने विनय को हार्ट अटैक होना बताया था। संदिग्ध मौत होने पर परिवार ने पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम कराया। पीएम के दौरान डॉक्टरों ने विसरा संरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला, आगरा भेजा। प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में मृतक के शरीर के लिवर, किडनी, आंत आदि भागों में विषाक्त पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर मृतक के भाई विपिन सोलंकी, जो कि मेट्रो दिल्ली में इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने थाना हाईवे में हत्या का मुकदमा योगेंद्र पुत्र मोहन लाल व अन्य अज्ञातों पर दर्ज कराया है। मुकदमे के बाद से योगेंद्र और उसके साथी फरार हैं। इधर, अब मृतक के भाई विपिन सोलंकी ने एक अन्य तहरीर भी भी दी है, जिसमें आरोप है कि हत्या में योगेंद्र का भाई नरेंद्र भी सम्मिलित था। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार मामले में जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed