फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   american tourist found in vrindavan

अमेरिकी महिला पर्यटक आगरा रेफर

Thu, 05 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा/वृंदावन Updated Thu, 05 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
american tourist found in vrindavan
वृंदावन में बदहवास हालत में मिली अमेरिकी पर्यटक के साथ प्रारंभिक जांच में दुराचार की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बार-बार बयान बदल रही है। बुधवार को उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन


अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली 43 वर्षीय महिला वृंदावन के चैतन्य विहार में एक गेस्ट हाउस में ठहरी थी। 27 फरवरी को वह अचानक लापता हो गई। मंगलवार की सुबह महिला को परिक्रमा मार्ग पर लोगों ने बदहवास हालातों में लोगाें ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एलआईयू ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस दिन भर मामले को छिपाने में जुटी रही। मीडिया में मामले के आने के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात महिला का मेडिकल कराया। अस्पताल पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। महिला नशे की आदी है साथ ही उसकी मानसिक दशा भी ठीक नहीं है। वह बार-बार अपना बयान बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एसएसपी ने बताया कि महिला के अनुसार वह 26 फरवरी को भारत आने के बाद इस्कॉन और फिर बांकेबिहारी मंदिर गई थीं। इसके बाद महिला को नहीं पता कि वह कहां रही और उसके साथ क्या हुआ। एसएसपी ने इस्कॉन के प्रतिनिधि को भी अस्पताल में महिला की पहचान के लिए बुलाया, लेकिन वह भी महिला की पहचान न कर सके।

बताया कि महिला के संबंध में अमेरिकन दूतावास से संपर्क साधा गया है। वहीं महिला की मां ने फोन पर हुई बात के बाद भारत आकर महिला को साथ ले जाने से इंकार कर दिया है। इसके बाद महिला को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

तीन बार हो चुकी है शादी
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि विदेशी महिला के साथ हुई बातचीत के अनुसार भारत में ही उसकी तीन शादियां हो चुकी हैं। महिला दामोदरदास, संगीत बाबा आदि का नाम ले रही है। पुलिस को इनकी तलाश है।

शुरू से होता रहा यौन शोषण
विदेशी महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरंभ से ही यौन शोषण का शिकार रही है। उसने अपने पिता पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया। साथ ही अपने अमेरिकन दोस्तों के बारे में भी इस तरह की बात की।


पूर्व में भी आ चुकी है इंडिया
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार पीड़िता के पास दस साल का मल्टीपरपज टूरिस्ट वीजा है। वह वर्ष 2009 और 2011 में भी भारत आ चुकी है। हालांकि इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed