फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ambulence wine

एंबुलेंस से बिहार जा रही तस्करी की शराब पकड़ी

Sun, 08 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ambulence wine
मथुरा। हरियाणा से बिहार के मुजफ्फरपुर एंबुलेंस से तस्करी करके ले जाई जा रही शराब की 64 पेटियां छाता पुलिस ने पकड़ी हैं। शराब को ले जा रहा एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

छाता पुलिस को हाईवे पर चेकिंग करते हुए दिल्ली की तरफ से एक एंबुलेंस आती दिखाई दी। पुलिस ने बैरियर लगाकर एंबुलेंस को रोकना चाहा तो चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। छाता पुलिस ने पीछा करके एंबुलेंस को पकड़ लिया। तलाशी में हरियाणा मार्का शराब की 64 पेटियां मिली। सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने शराब तस्कर को पकड़ा है। पकड़ा गया शराब तस्कर मुन्ना कुमार पुत्र विजय राय निवासी गांव गोविंदपुर, सरैया (मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि एंबुलेंस से शराब की 64 पेटियां बरामद हुई हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed