{"_id":"58f1192c4f1c1b9106cf6459","slug":"ambedkar-jayanti-celebration-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अंबेडकर की जयंती पर दिया समरसता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अंबेडकर की जयंती पर दिया समरसता का संदेश
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में समरसता का संदेश दिया गया। डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए आसपास क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद भर में दलित बस्तियों में सहभोज भी आयोजित हुए।
शुक्रवार को शहर मेें डीगगेट स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर सांसद हेमामालिनी, विधायक पूरन प्रकाश, चेयरमैन मनीषा गुप्ता, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। यहां सांसद हेमामालिनी सहित पार्टी नेताओं ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद के साथ मुंबई से आए राजीव वर्मा ने नगर पालिका को 500 डस्टबिन प्रदान किए। सांसद हेमामालिनी ने सभी से अपने आसपास खुद सफाई करने की अपील की। मितुल पाठक, चिंताहरण चतुर्वेदी, भूपेंद्र चौधरी, मुकेश खंडेलवाल, सिद्धार्थ लोधी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छावनी मंडल के पदाधिकारियों ने सदर बाजार स्थित खटीक मोहल्ले में सभी के साथ भोजन किया। मंडल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी, मंडल प्रभारी डा. हीरा अतेन्द्र, संजय गोविल ने विचार व्यक्त किए। मंडल उपाध्यक्ष तपेश भारद्वाज, संजय चौहान, पुनीत प्रजापति, सभासद सुभाष यादव, सरोज वर्मा, अशोक सोनकर, कमल सिंह, लक्षमण सोनकर आदि शामिल हुए। होलीगेट मंडल के आयोजन में मदन मोहन श्रीवास्तव, महामंत्री विजय शर्मा, नट्टू पंडित, त्रिलोकी अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश पटेल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने महर्षि दयांनद जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। बद्री प्रसाद, रमेश सैनी, सुरेखा, रवि कुमार, सुभाष, कैलाश सैनी, चित्रसेन मौया, विजय सिंह, पृथ्वीराज, टीआर प्रभाकर, हाकिम सिंह, दिलीप, हिमांशु शर्मा, हिम्मत सिंह, खजान सिंह, भूदेव कुमार, मानवेंद्र ने रक्तदान किया। पूर्व विधायक अजय पोईया, सतीश बघेल, नत्थीलाल सैनी आदि मौजूद रहे।
अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक पार्क समिति ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया।शिक्षक महासभा की प्रदेश संरक्षिका रूमा देवी, रामसमुझ, हरिनारायण, हेमंत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस ने डीग गेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विनेश सनवाल, मलिक अरोड़ा, महेंद्रप्रताप गौतम, वीरेश चतुर्वेदी, प्रताप सिंह ठाकुर, यतेंद्र मुकद्दम आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने संयुक्त सभा कर डॉ. अंबेडकर को याद किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, सीएल शर्मा, बिहारीलाल, लोकेश वार्ष्णेय, अनूप श्रीवास्तव, राजेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, राहुल अरोरा, मनोज गौड़ आदि ने डीग गेट चौराहे पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संत रविदास आश्रम सेवा समिति ने डीग गेट स्थित अंबेडकर पार्क मेें पुष्पांजलि अर्पित की। हरीबाबू, सत्यप्रकाश, बिजेंद्र सिंह, दाताराम कर्दम आदि मौजूद रहे।
गरीब एकता दल ने डीग गेट स्थित बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तरुण नरवार, विश्वेंद्र चौधरी, सौरभ गौतम, प्रशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
ग्राम धरौरा में डा. बीआर अंबेडकर सेवा समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, लक्ष्मीनारायण, रामवीर सिंह, प्रधान चंद्रपाल बघेल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
डा. अंबेडकर के आदर्श पहुंचाएंगे शिखर पर
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम नितिन बंसल ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर देश प्रगति के शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने क्षेत्रवाद, जातिवाद और अन्य कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार, एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर एमपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
भाजपा ने आयोजित की भीम एप प्रतियोगिता
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने ‘भीम एप जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कैडिटी कंप्यूटर संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सिद्धार्थ लोधी ने किया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में कल्पना गर्ग ने एप की जानकारी दी। आईटी विभाग के जिला संयोजक दीपांकर भाटिया ने बताया की प्रतियोगिता में 15 अप्रैल तक हिस्सा ले सकते हैं। अधिवक्ता साइबर विशेषज्ञ सार्थक चतुर्वेदी, डा. हीरा अतेन्द्र, हेमंत अग्रवाल, अनीता थापा, आशुतोष गर्ग, ममता शुक्ला, सरोज वर्मा, संजय चौहान, संजीव रावत, मृदुल अग्रवाल, हितेंद्र चौधरी, परमानन्द कौशिक आदि मौजूद रहे।