फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amazing temple will be built on stone balls

Mathura News: पत्थर की गेंदों पर बनेगा अद्भुत मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Amazing temple will be built on stone balls
राम पंडित/यतेंद्र तिवारी
विज्ञापन

बरसाना/नंदगांव। ब्रज में अनेक मंदिर हैं, जिनकी नक्काशी और खूबसूरती देखते ही बनती है। इन अनूठे मंदिरों की सूची में एक और नाम जल्द शामिल होने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी कि पूरा मंदिर लगभग 1 फुट व्यास की पत्थर से बनी गेंदों पर बनाया जाएगा। इससे भूकंप आने पर मंदिर 4 फुट तक इधर-उधर खिसक सकता है, लेकिन गिरेगा नहीं।
मंदिर के पदाधिकारी राधाकांत शास्त्री ने बताया कि यहां पर हजारों साल पुराना मान बिहारी लाल का मंदिर बना हुआ है। पद्मश्री रमेश बाबा के सानिध्य में नई तकनीकि से मंदिर को आधुनिक व भव्य बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में किसी तरह की बजरी और सीमेंट का उपयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए लगभग 40 फुट का आधार ग्रेनाइट से तैयार किया जा रहा है। गर्भगृह सिरोही जिले के आबू रोड से तराशे गए सफेद मार्बल से बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए 9 फुट चौड़ी दीवार मंदिर के चारों तरफ पत्थर से बनाई जाएगी। गर्भगृह साढ़े 13 फुट चौड़ा होगा। मंदिर में लगभग साढ़े 4 फुट की पाषाण प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। पत्थरों को आपस में जोड़ने के लिए पत्थर से बनी पिन का इस्तेमाल होगा। बताया कि जिन गेंदों पर ये मंदिर टिका रहेगा वे राजस्थान के सिकंदरा में तैयार की जा रही हैं। बताया कि मंदिर की डिजायन मिठुल सोमपुरा द्वारा तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं मनाया था कान्हा ने राधा कोब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित मानगढ़ राधा और कृष्ण की लीला स्थली है। कन्हैया ने राधा के रूप की तुलना चंद्रमा से कर दी थी, जिसके चलते राधा रानी मान (रूठ) करके बैठ गईं थीं। रूठी राधा को कान्हा ने यहीं पर मनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed