{"_id":"575ef8994f1c1bb26511b90c","slug":"amarujala-flagged-in-front-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के सामने लहराया ‘अमर उजाला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के सामने लहराया ‘अमर उजाला’
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिवार वालों से मिलने के बाद जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर पहुंचे तो मीडिया से मुखातिब हुए। अभी मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देना शुरू ही किया था कि वरिष्ठ अधिवक्ता ओमवीर सारस्वत ने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित सवालों का जवाब जानने के लिए अखबार लहराना शुरू कर दिया।
जब बार-बार जवाब मांगे गए तो सीएम को कहना ही पड़ा, मैंने भी पढ़ लिया है। एक-एक सवाल का जवाब दूंगा। इसलिए ही मैं आप लोगों के पास आया हूं। इसके बाद उन्होंने हर सवाल का जवाब दिया। कार्रवाई का तो भरोसा दिया ही कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती के साथ निपटने को भी कह गए।
जवाहर बाग हिंसा की कवरेज में ‘अमर उजाला’ शुरुआत से ही आगे रहा है। हमने पहले ही दिन शहीद अफसर और मरने वाले कब्जाधारियों की संख्या प्रकाशित की थी। जवाहर बाग से जुड़े हर पहलु को हमने सिलसिलेवार कवर किया है। 13 जून के अंक में पेज संख्या 2 पर हमने वह सभी सवाल उठाए जिनके जवाब मथुरा के लोग जानना चाहते हैं।