फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Along with the ghats, the Yamuna banks were also cleaned

Mathura News: घाटों के साथ यमुना किनारे भी हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Along with the ghats, the Yamuna banks were also cleaned
मथुरा। घाट की सफाई करते निगम के कर्मचारी। - फोटो : mathura
मथुरा। गंगा दशहरा की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम की टीम यमुना की सफाई कराने में जुटी है। बुधवार को भी निगम की टीम ने यमुना किनारे व घाटों की सफाई कराई। साथ ही जमी हुई कालिख निकाली, ताकि महास्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने यमुना की सफाई की सुध ली है।
विज्ञापन

नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने सोमवार की दोपहर से यमुना के घाटों की सफाई अभियान चलाया है। इसके साथ ही क्यूआरटी टीम भी लगाई गई है, जो घाटों की सफाई व पोकलेन से बची सिल्ट को हटाने का काम कर रहीं हैं। बंगाली घाट से समेत अन्य घाटों की सफाई पोकलेन मशीन से कराई गई। बुधवार को भी यमुना किनारे व घाटों की सफाई कराई। साथ ही घाटों पर व्यापक इंतजाम के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसमें घाटों व यमुना किनारे प्रकाश व्यवस्था व सफाई का काम भी जारी है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गोपाल बाबूगर्ग ने बताया कि क्यूआरटी टीम के साथ-साथ यमुना के घाटों पर तैनात कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed