{"_id":"68c07d4e192cd77bf600d752","slug":"along-with-religious-tourism-the-state-will-also-shine-on-the-employment-map-mathura-news-c-369-1-mt11009-135637-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धार्मिक पर्यटन संग रोजगार के मानचित्र पर भी दमकेगा प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धार्मिक पर्यटन संग रोजगार के मानचित्र पर भी दमकेगा प्रदेश
विज्ञापन
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते से.नि. आईएएस जीवेश नंदन व आईपीएस आनदं कुमार
मथुरा। उत्तर प्रदेश साल 2047 तक धार्मिक पर्यटन संग रोजगार के मानचित्र पर भी दमकेगा। मंगलवार को जीएलए विवि में कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की ठोस नींव को फिल्मों के माध्यम से दिखाया। साथ ही छात्रों ने अपने सुझाव दिए। किसी ने जापान मॉडल पर कार्य करने का मत रखा तो किसी ने नए स्टार्टअप लगाने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम जीएलए विवि के सभागार में सेवानिवृत्ति आईएएस जीवेश नंदन एवं सेवानिवृत्ति आईपीएस आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रबुद्धजन के साथ-साथ विवि के छात्र भी शामिल रहे। आनंद कुमार ने कहा कि पिछले 8 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए, 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों में विकास दर 20 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना है। साल 2047 में जब देश की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर होगी तो प्रदेश छह ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनकर उभरेगा।
इससे देश की जीडीपी में प्रदेश की विकास दर 15 फीसदी का योगदान होगा। जीवेश नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना विकसित भारत-2047 केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि, राष्ट्र की सामूहिक यात्रा है। इसमें प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 2017 से 2025 के बीच सुरक्षा, सुशासन और विकास की ठोस नींव रखी गई है और विजन यूपी-2047 के अंतर्गत व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विवि के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर रघुवेंद्र शर्मा समेत विवि के प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
छात्रों ने दिए सुझाव
कार्यक्रम के दौरान जीएलए के छात्रों ने सुझाव दिए। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार को वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में जापान के मॉडल पर काम करना चाहिए। एक अन्य छात्रा ने मथुरा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए क्यूआर डेवलप करने का सुझाव दिया। इसी तरह किसी ने प्रदेश को प्रोडक्शन बढ़ाने तो किसी ने नए स्टार्टअप खोलने का सुझाव रखा। रोजगार के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी छात्रों ने अपना मत रखा।