{"_id":"682a2ea57bcb3b30d408f446","slug":"allegations-of-attempt-to-capture-bhagwan-bhajanashram-mathura-news-c-369-1-mt11010-129779-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भगवान भजनाश्रम पर लगाए कब्जे के प्रयास के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भगवान भजनाश्रम पर लगाए कब्जे के प्रयास के आरोप
विज्ञापन
वृंदावन। श्री द्वारकाधीश टेंपल ट्रस्ट ने भगवान भजनाश्रम संस्था पर रमणरेती स्थित एक विवादित भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रविवार को मीडिया से बातचीत में ट्रस्ट के ब्रह्मानंद पुजारी ने बताया कि यह भूमि 1941 में कानपुर के सिंघानिया परिवार के लालता प्रसाद द्वारा पट्टे पर खरीदी गई थी और इसका भगवान भजनाश्रम की भूमि से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस भूमि को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है, जो वर्तमान में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत में विचाराधीन है।
पुजारी का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद भजनाश्रम संस्था की ओर से जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है और जानबूझकर विवाद को भड़काया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अभिलेखों में भी भूमि के स्वामित्व को लेकर अमीन रिपोर्ट मंगाई जा चुकी है। ट्रस्ट ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए ताकि सत्य सामने आ सके और भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।