फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aligarh youth came to appear for exam on brother's documents, arrested

Mathura News: अलीगढ़ का युवक भाई के दस्तावेजों पर परीक्षा देने आया, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh youth came to appear for exam on brother's documents, arrested
मथुरा। उप्र पुलिस सिपाही भर्ती पुनः परीक्षा में रविवार को अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र का युवक पीएसी में तैनात भाई के दस्तावेजों पर परीक्षा देने आ गया। बीएसए कॉलेज के बी ब्लॉक केंद्र में पहली पाली में उसे बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्था की ओर से आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर, शनिवार को बहन के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गई आगरा के ताजगंज इलाके की युवती को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि बीएसए कॉलेज के बी ब्लॉक केंद्र में पहली पाली में बायोमेट्रिक मिलान के दौरान सचिन कुमार निवासी गोंडा, अलीगढ़ को संदिग्धता होने पर पकड़ा गया। उससे कड़ी पूछताछ हुई व गोंडा, अलीगढ़ में पड़ताल कराई गई तो सामने आया कि युवक का असल नाम पंकज कुमार है। वह पहले आर्मी में चयनित हुआ था। वहां उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस कारण उसे आर्मी ने मेडिकली अनफिट करार देते हुए बाहर कर दिया। उस भर्ती के बाद उसकी आयु सीमा समाप्त हो गई। इस पर उसने अपने भाई सचिन कुमार, जो कि वर्तमान में गोंडा जिले में 30वीं वाहिनी पीएसी में तैनात है। उसके नाम से हाईस्कूल की। साथ ही उसी के अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन किया। आधार कार्ड भी सचिन के नाम से बनवा लिया था। आधार कार्ड के डाटा से बायोमेट्रिक मिलान के दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक एसके कटारिया की ओर से तहरीर देकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रीति को कोर्ट ने भेजा जेल, किरण फरार
शनिवार को अनार देवी खंडेलवाल महिला पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र में बहन के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गई प्रीति पुत्री श्याम सिंह निवासी बुढ़ाना, ताजगंज, आगरा को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं, उसकी बहन किरण, जो मूल अभ्यर्थी थी। वह फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनेटरी पैड में मोबाइल छिपाकर ले गई उषा
आरसीए कॉलेज में रविवार को परीक्षा देते हुए चेकिंग टीम द्वारा मोबाइल फोन के साथ पकड़ी गई उषा के संबंध में पुलिस ने खुलासा किया है कि वह सेनेटरी पैड में मोबाइल छिपाकर केंद्र के भीतर ले गई थी। आगरा के कागारौल के गहर्रा कलां गांव की उषा कुमारी के संबंध में गोविंद नगर थाना पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि अपने कक्ष में परीक्षा दे रही थी। कुछ देर बाद वह लघुशंका का बहाना कर चली गई। काफी देर तक न आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। बाद में उसके लौटने पर तलाशी ली तो उसके पास मोबाइल फोन बरामद हुआ। टॉयलेट कक्ष में गूगल पर वह प्रश्नों के उत्तर देख रही थी।


पहली पाली में 2113, दूसरी में 1999 अभ्यर्थी अनुपस्थित
पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली से 2113 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 1999 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक पाली में 8496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बता दें कि मथुरा के 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शिता पूर्वक कराए जाने को लेकर पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारी तक केंद्रों पर पहुंच निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed