फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Alert in the district after the new variant of Corona

कोरोना के नए वैरियंट के बाद जनपद में भी अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Alert in the district after the new variant of Corona
मथुरा। कोरोना के नए वैरियंट को लेकर शासन से मिले आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद का पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से आने वालों पर निगाह बैठा दी है। इसके साथ लोगों से बाहर से आने वालों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, बोटस्वाना एवं हांगकांग में कोविड-19 का नया वैरियंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग जनपद में अलर्ट पर है। उन्होंने अधीनस्थों को अलर्ट किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखें। इसके साथ निगरानी समितियों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

यदि कोई बाहर से आए तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। स्वास्थ्य विभाग के जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेश से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य की जांच एवं कोरोना सैंपल भी लिए जाएंगे। कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसकी जांच में किसी प्रकार का बदलाव होने के जीनोम स्वीक्वेंस कराई जाएगी। इधर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने डीएम एवं सीएमओ को पत्र भेजकर विदेशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed