फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akshaya Tritiya Celebrations at Dwarkadhish Temple Mathura with Rituals of Cooling Service and Devotee Rush

UP: शीतल सेवा, सत्तू और शरबत का लगा भोग, अक्षय तृतीया पर द्वारकाधीश के मनोहारी दर्शन; भक्तों का उमड़ा सैलाब

Mon, 20 Apr 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 12:10 PM IST
सार

मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें ठाकुर जी को शीतल चंदन, सत्तू और शरबत का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान, दर्शन और दान-पुण्य कर अनंत फल की कामना की।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya Celebrations at Dwarkadhish Temple Mathura with Rituals of Cooling Service and Devotee Rush
द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अक्षय तृतीया का पर्व पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने इस अवसर पर आयोजित विशेष सेवा-पूजा की विस्तृत जानकारी साझा कीअक्षय तृतीया के पावन अवसर से ठाकुर जी की सेवा पद्धति में ऋतु परिवर्तन के अनुसार निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं आज के दिन विशेष रूप से ठाकुर जी के श्रीअंग पर शीतल चंदन लगाया गया। 
विज्ञापन

आज से ठाकुर जी को ऋतु के अनुकूल ठंडी वस्तुओं का भोग लगाना प्रारंभ हो गया है। इसमें विशेष रूप से सत्तू, शरबत और शीतल जल का भोग अर्पित किया गया।बढ़ती गर्मी को देखते हुए ठाकुर जी को हल्के और ठंडे वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही, ठाकुर जी की सुख-सुविधा के लिए पंखा भी धराया गया।राकेश तिवारी जी ने बताया कि 'अक्षय' का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। इस दिन किए गए दान और पुण्य का फल अनंत काल तक बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंदिर प्रांगण में भक्तों ने एक-दूसरे को दान दिया और दान की हुई वस्तुएं ठाकुर जी को भी अर्पित कीं।आज के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, इसलिए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना जी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed