{"_id":"58222d2c4f1c1b342fb38be7","slug":"akshay-reached-nandgaon-late-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय की झलक को बाउंसरों के धक्के भी मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय की झलक को बाउंसरों के धक्के भी मंजूर
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के मंगलवार को शूटिंग में न पहुंचने पर नंदगांव में उनके फैंस मायूस रहे।
नंदगांव में पहली बार फिल्म की शूटिंग को लेकर आसपास के राज्यों से भी लोग शूटिंग देखने पहुंच रहे हैं। नंदगांव दो राज्यों हरियाणा और राजस्थान की सीमा के बीच बसा हुआ है। ऐसे में राजस्थान के कामां, डीग, भरतपुर और हरियाणा के होडल, पलवल तक से लोग अक्षय और उनकी फिल्म की शूटिंग देखने आ रहे हैं। मंगलवार को अक्षय की एक झलक के लिए दिन भर सड़कों पर पुलिस और बाउंसरों के धक्के खाकर भी लोग रुके रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
मंगलवार को अक्षय कुमार बीएसएफ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। शाम चार बजे अक्षय बीएसएफ के अधिकारियों के साथ ज्ञान मोहल्ला स्थित चक्की वाली धर्मशाला में शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे। उनके साथ कोई विदेशी अभिनेत्री भी पहुंचीं। शूटिंग स्पॉट पर आते ही अक्षय सीधे वैन में घुस गए और अगले सीन की शूटिंग की तैयारी में जुट गए।
करीब पांच बजे अक्षय कुमार वैन से जींस और नीली टीशर्ट पहने उतरे और हाथ हिला कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। धर्मशाला के पीछे के रास्ते से शूटिंग स्थल तक पहुंचे। देर रात तक शूटिंग जारी रही।