फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   akhilesh shivpal were fighting on jiladhyaksh

31 अध्यक्षों पर भी आमने-सामने थे अखिलेश-शिवपाल

Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
akhilesh shivpal were fighting on jiladhyaksh
अखिलेश और शिवपाल
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान की यूं तो तमाम वजहें हैं लेकिन एक कारण संगठन में होने वाला बदलाव भी था। 31 जिलों में अध्यक्ष बदले जाने थे। जो सूची तैयार की गई थी उसके अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद रामगोपाल यादव के करीबी अध्यक्षों का पत्ता साफ हो रहा था। ब्रज क्षेत्र के संगठन में भी परिवर्तन की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी थी। सीएम के विरोध के चलते दीपावली तक सूची को रोक दिया गया था।
विज्ञापन


सपा के कुनबे का युद्ध जनता के सामने भले ही अब आया है लेकिन अंदरूनी खींचतान महीनों पहले से शुरू हो गई थी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जुलाई माह में लखनऊ में हुई पार्टी अध्यक्षों की मीटिंग में कहा था कि संगठन में बड़ा फेरबदल होगा। मीटिंग में मंच से इसका एलान हुआ। कुछ अध्यक्षों पर टिप्पणी करते हुए कहा गया था कि वह जमीनों का काम कर रहे हैं। उनकी वजह से संगठन में गुटबाजी हो रही है। 
विज्ञापन


जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तब उन्होंने सबसे पहले उन्हीं अध्यक्षों को बदलने की कवायद शुरू की जिन्हें सपा मुखिया हटाने के लिए पहले इशारा कर चुके थे। सपा सूत्रों के मुताबिक यह सभी वही जिलाध्यक्ष थे जो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के करीबी हैं। जब प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इन जिलाध्यक्षों को हटाने वाली सूची सपा मुखिया और मुख्यमंत्री को भेजी तो विवाद बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने इन अध्यक्षों को संगठन का वफादार बताते हुए उन्हें न हटाने को कहा। जबकि शिवपाल सिंह यादव इनके स्थान पर नए अध्यक्षों की तैनाती की तैयारी कर चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह सभी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के करीबी थे। जब विवाद बढ़ा तो सूची को रोक दिया गया था। तय हुआ कि दीपावली के बाद बदलाव कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इनमें आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, फैजाबाद और गोरखपुर मंडलों के अंतर्गत आने वाले जनपदों के जिलाध्यक्ष थे।


टिकट बंटवारे पर भी बंटी थी सपा
विधानसभा चुनाव को लेकर जो टिकट बांटे जा रहे हैं उस पर भी सपा बंट रही थी। किसी टिकट पर सपा मुखिया की नाराजगी थी तो किसी पर शिवपाल सिंह यादव की। कहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज थे तो कहीं प्रोफेसर रामगोपाल यादव। स्थिति यह हो गई थी कि कुछ सीटों पर फेरबदल करने की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed