फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   akhilesh das gupta addressed media in mathura

कैशलेस ने भाजपा को किया बेसलेस: अखिलेशदास गुप्ता

Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh das gupta addressed media in mathura
अखिलेश दास गुप्ता
सपा-कांग्रेस का गठबंधन स्वाभाविक राजनीतिक मिलन है। ये जनता के आशीर्वाद से एतिहासिक बहुमत प्राप्त करते हुए सूबे में अपनी सरकार बनाएगा। भाजपा ने देश को कैशलेस की ओर ढकेलकर स्वयं को बेसलेस कर दिया है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. अखिलेश दास गुप्ता ने ये बातें कहीं। वो स्थानीय होटल में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश से अच्छे दिनों का वादा कर, व्यापारियों के वोट और समर्थन से केंद्र में बहुमत की सरकार बनाई लेकिन सत्ता पाने के बाद भाजपा ने नोटबंदी, कैशलेस और डिजिटल ट्रांजेक्शन के रूप में व्यापारियों को ऐसे जख्म दिए हैं जिनसे कारोबार पूरी तरह खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन तलाक पर भाजपा मुस्लिम महिलाओं की हितैषी बन रही है। तो भाजपा बताए कि उसने उप्र में एक भी मुस्लिम महिला को टिकट क्यों नहीं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन जनाकांक्षा का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गठबंधन को 310 सीटों पर सफलता मिलेगी। 2019 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। उनके साथ प्रदेश सचिव कांग्रेस विनोद बंसल, प्रवक्ता अशोक सिंह, कल्याण सिंह, मेजर महाराज सिंह, राजेश गोस्वामी, चंद्रभान गोस्वामी, पवन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed