{"_id":"5863f9824f1c1b741aeecd88","slug":"akhilesh-card-work-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चला सपा का अखिलेश कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चला सपा का अखिलेश कार्ड
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह द्वारा जारी की गई पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट में जिले के लिए अखिलेश यादव कार्ड चल गया है। यहां की तीन विधानसभाओं में मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी संजय लाठर की पसंद को तवज्जो दी गई है।
बुधवार को पारिवारिक विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें जिले की तीन विधानसभा के उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है। डा. अशोक अग्रवाल, लोकमणि जादौन और जगदीश नौहवार का नाम शामिल है। यह तीनों ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्रुप से जुडे़ बताए जा रहे हैं।
हालांकि इस पारिवारिक विवाद से पहले जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में मथुरा जिले की पांच विधानसभाओं में से चार के उम्मीदवार घोषित किए गए थे। इसमें मथुरा से डा. अशोक अग्रवाल, छाता से लोकमणि जादौन, मांट से जगदीश नौहवार और गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से किशोर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।
विज्ञापन
लेकिन बुधवार को जारी लिस्ट में फिलहाल गोवर्धन और बलदेव की घोषणा नहीं की गई है। छाता से एक बार फिर उम्मीदवार बनाए गए लोकमणि जादौन को मुख्यमंत्री का दोस्त बताया जाता है, जबकि मथुरा-वृंदावन के उम्मीदवार डा.अशोक अग्रवाल और जगदीश नौहवार के करीबी हैं।