फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ajit Singh became SP district president, Ranvir district general secretary

Mathura News: अजीत सिंह बने सपा जिलाध्यक्ष, रणवीर जिला महासचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ajit Singh became SP district president, Ranvir district general secretary
मथुरा। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव से पूर्व ही जिले में अपनी टीम बदल दी है। हाईकमान ने लोकमणिकांत जादौन को हटाते हुए अब ठा. अजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। अजीत सिंह काफी समय से सपा से जुड़े हैं। वह पूर्व में भी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उससे पूर्व वह लोहिया वाहिनी के भी जिलाध्यक्ष रहे थे। हालांकि बीते कुछ समय से वह सक्रिय नहीं थे। उनकी अचानक जिलाध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी सफाइयों को भी हैरान कर रही है। वहीं रणवीर सिंह धनगर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। रणवीर सिंह धनगर वर्ष 2017 बलदेव विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर काम कर रहे थे। निकाय चुनाव से कुछ दिन पूर्व हुई नियुक्तियों से सपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed