फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Air Force personnel's wife lost her life in the accident

Mathura News: हादसे में एयरफोर्स कर्मी की पत्नी की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Air Force personnel's wife lost her life in the accident
मथुरा (टैंटीगांव)। सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह खड़ी कार में तेज रफ्तार दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली में तैनात एयरफोर्स कर्मी की पत्नी की मौत हो गई। वे पति, दो बच्चियों सहित बांकेबिहारी के दर्शन को आ रही थी। हादसे में दोनों बच्चियां भी घायल हुई हैं। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उड़ीसा निवासी देवी प्रसाद मिश्रा एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर दिल्ली मुख्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह वह पत्नी किसोलाया (40) व 15 वर्षीय जिज्ञासा, 10 वर्षीय अदाय्सा के साथ दिल्ली से वाया यमुना एक्सप्रेस-वे, वृंदावन आ रहे थे। देवी प्रसाद मिश्रा के अनुसार सुबह आठ बजे के करीब सुरीर इलाके में माइल स्टोन संख्या 80 के पास कार को किनारे लगाकर खड़े थे। सिर्फ छोटी बेटी कार के अंदर थी।
विज्ञापन


तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। उनकी कार पत्नी से टकराई, पत्नी तेहरा अंडरपास से नीचे नौहझील रोड पर जा गिरी। वहीं, बेटी जिज्ञासा भी दूर जा गिरी। अंदर बैठी बेटी अदाय्सा भी घायल हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पत्नी को लेकर अस्पताल गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। बेटियां उपचाराधीन हैं। इंस्पेक्टर सुरीर नरेंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद हाईवे पर जाम
हादसे के बाद दोनों वाहन हाईवे पर क्षतिग्रस्त रूप में खड़े होने से वहां जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से हटवाया। इसके बाद मार्ग सुचारू हो पाया। इधर, सूचना पर एयरफोर्स कर्मी के साथी भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed