फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AI drone cameras will keep an eye on Shri Krishna Janmashtami, security will be foolproof

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एआई ड्रोन कैमरे रखेंगे नजर, सुरक्षा होगी पुख्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
AI drone cameras will keep an eye on Shri Krishna Janmashtami, security will be foolproof
मथुरा। जिले के अधिकारी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे हैं। इस बार कन्हैया के जन्मोत्सव पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अंदर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और लगभग 100 कैमरे मंदिर के बाहर नजर रखेंगे। खास बात यह है कि एआई तकनीक के ड्रोन कैमरों से भी जन्मभूमि क्षेत्र की निगरानी होगी। ये संदिग्धों को पहचानने में मदद करेंगे। सोमवार को डीएम व एसएसपी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर जोर दिया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, मार्गों का सौंदर्यीकरण, चौराहों की सजावट कराने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अलग पहचान लेकर जाएं। ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कहा कि जन्माष्टमी से पहले मार्गों पर हो रहे गड्ढों को भरना सुनिश्चित करें। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएं। सभी पोलों एवं ट्रांसफाॅर्मरों की प्लास्टिक रैपिंग की जाए। डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न प्रवेश एवं निकास द्वारों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से वार्ता की और अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी-अपनी दुकानों का सामान दुकान के अंदर रखें। नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा राज कुमार, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जन्मोत्सव पर पिछले साल आए थे 42 लाख श्रद्धालु
अधिकारियों के अनुसार इस जन्माष्टमी पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल 42 लाख भक्त कान्हा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसे देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गेट नंबर 2 और 3 पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। साथ ही प्रत्येक मार्ग पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed