फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ahilyabai Holkar's sacrifice and self-denial was described as inspiring

Mathura News: अहिल्याबाई होल्कर के त्याग और बलिदान को प्रेरक बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's sacrifice and self-denial was described as inspiring
सौंख में महिला को सम्मानित करते पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग
मथुरा। भाजपा अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष को उल्लास से मना रही है। देहात क्षेत्र में जगह-जगह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के देश के प्रति त्याग और बलिदान को प्रेरक बताया। गोवर्धन नगर पंचायत कार्यालय में महिला जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा ने अध्यक्षता की। कल्पना गर्ग, मनीष लंबरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक प्राप्त करने पर छात्रा काकुल शर्मा और नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के लिए पांच महिला स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया गया। ज्ञानेंद्र सिंह राणा, ठाकुर परशुराम सिंह, केशव देव शर्मा, कैलाश मिश्र व ईओ चैतन्य तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा ने व संचालन मनोज ने किया।
विज्ञापन


सौंख में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, मंत्री नीरू सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, चेयरमैन योगेश लम्बरदार, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, ज्ञानेंद्र राणा, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावन स्थित गोकुल नगर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन संजय दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की छवि आयरन लेडी के रूप में थी। बताया कि गोकुल में 31 तारीख को रानी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, अमन ठाकुर, सुनीत दीक्षित, चेतन सैनी, गौरव धनगर आदि मौजूद रहे।


बलदेव के अग्रसेन सेवा सदन में त्रिशताब्दि महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेने पर बल दिया। मनीषा पाराशर, नरेंद्र गोयल, ईओ संजय कुमार, सीडीपीओ सुमन लता, बबलू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed