फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agriculture fair in mathura

‘किसानों की तरक्की पर देश की तरक्की निर्भर’

Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
agriculture fair in mathura
उप कृषि निदेशक कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 113वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ किया गया। इसमें सरकारी और गैर सरकारी कृषि संस्थाओं ने स्टाल लगाकर किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन



मेला का शुभारंभ करते हुए डीएम राजेश कुमार ने कहा कि किसानों की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर है। इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ानी होगी। यह तभी संभव है जब किसान नई तकनीक अपनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कराने की अपील करते हुए रासायनिक खादों का अत्यधिक प्रयोग न करने की सलाह दी।
मेला में सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कृषि डायरेक्ट बेनीफिट योजना चला रही है।

इसमें पंजीकृत किसानों को सरकार की छूट सीधे खाते में जाएगी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक, सपा नेता मुकेश सिकरवार, किसान नेता बुद्धा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कृषि उत्पादन के लिए किसान पुरस्कृत
मथुरा। कृषि मेला के दौरान डीएम और सीडीओ ने प्रगतिशील किसानों को अलग-अलग खाद्यान्नों में अधिक उत्पादकता के लिए पुरस्कृत किया। इसमें फरह क्षेत्र में गांव करनपुर निवासी संजू देवी को मत्स्य पालन के लिए पुरस्कृत किया गया।

छाता की सीता देवी को पशुपालन के लिए, नौहझील के गांव फिरोजपुर बांगर निवासी डोरी लाल को दुग्ध उत्पादन और भौगांव की रामवती को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed