फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agriculchure, mathura

इधर से उधर खिसक गए जनपद के 243 गांव

Wed, 13 May 2020 05:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
agriculchure, mathura
मथुरा। बड़ी संख्या में जनपद के गांव इधर से उधर खिसक गए हैं। सदर के गांव महावन में और मांट के गांव छाता तहसील में पहुंच गए हैं। ऐसे गांवों की संख्या 243 है, जिनके किसानों द्वारा की जाने वाली ऑनलाइन शिकायत भी दूसरी तहसील में दर्ज हो रही है। यह सब कृषि विभाग की किसान सम्मान निधि योजना की मैप डाटा फीडिंग की गड़बड़ी से हुआ है, जिसकी जानकारी मुख्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि को लेकर सरकार की घोषणा के अनुरूप उसके क्रियान्वयन के लिए पिछले दिनों जनपद के किसानों का डाटा फीड किया गया था। इसमें 243 गांव गलत रूप से दर्ज हो गए। मांट तहसील के गांव सुरीर को छाता में दर्ज कर दिया गया। फरह ब्लॉक अंतर्गत सदर तहसील के अनेक गांव महावन का हिस्सा दर्शा दिए गए। ऐसा ही छाता और गोवर्धन तहसील में हुआ।
विज्ञापन

इसका प्रभाव सर्वाधिक रूप से 450 किसानों पर पड़ा है। यह किसान अब प्रधानमंत्री सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की समस्याओं के संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं तो वह संबंधित लेखपाल सहित जिम्मेदार अधिकारी के समक्ष न पहुंचकर दूसरी तहसील पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे लेखपाल इन शिकायतों को देख चकरा रहे हैं कि उक्त गांव उनकी तहसील या हलका में है ही नहीं। बड़े स्तर पर यह शिकायत आने के बाद उपनिदेशक कृषि धुरेंद्र कुमार ने जानकारी मुख्यालय को दी है। इसमें सामने आया है कि मैप फीडिंग में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है।
सम्मान निधि में प्रतिदिन आ रही 100 शिकायत
सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किसान सम्मान निधि की एक और किस्त जारी की है। जनपद में करीब पौने चार लाख किसानों में से अब तक सवा दो लाख किसान इस योजना का हिस्सा बन चुके हैं।
अब तक इस योजना में पांच किस्त आ चुकी हैं, लेकिन किसानों की संख्या निरंतर घटती जा रही है। ऐसे में किसानों की शिकायत भी बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन करीब 100 किसान इसे लेकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसमें अधिकांश की शिकायत बैंक एकाउंट गलत फीड होना और आधार के लिंक से जुड़ी हुई हैं।

मैप फीडिंग के दौरान हुई गलती को सुधारने के लिए मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। इससे कुछ किसान प्रभावित हुए हैं। बाकी की सम्मान निधि को लेकर कोई शिकायत है तो वह पटल सहायक अमित चौधरी के मोबाइल नंबर 9456486301 पर संपर्क कर सकते हैं।
- धुरेंद्र कुमार कृषि निदेशक, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed