फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agriculchure, mandi, purchege, mathura

गेहूं: आधा समय समाप्त, खरीद 35 फीसदी

Wed, 13 May 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
agriculchure, mandi, purchege, mathura
मथुरा अनाज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करते जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रता? - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में 15 अप्रैल से चल रही गेहूं खरीद अभी महज 35 प्रतिशत ही हो पाई है, जबकि खरीद का आधा समय समाप्त होने को है। क्रय केंद्र सिर्फ खरीद में ही फिसड्डी नहीं हैं, बल्कि जिन किसानों ने अपना गेहूं यहां बेचा है, उनका भुगतान भी आधा-अधूरा किया है।
विज्ञापन

जिले के कुल 81 क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी और यह 15 जून तक जारी रहेगी। सरकार ने गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया था। सरकारी क्रय केंद्रों किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर तो खरीदा जा रहा है, लेकिन उनका भुगतान तय समय में और पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग के अपने तर्क हैं, लेकिन अंतत: खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ रहा है। सभी क्रय केंद्रों को छह लाख, 95 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी तक महज दो लाख, 47 हजार 40 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। जो कि लक्ष्य का 35 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, किसानों को गेहूं खरीद के भुगतान के मामले में भी सरकारी खरीद एजेंसियां दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। अब तक खरीदे गए गेहूं के सापेक्ष किसानों को 4762.63 लाख रुपये का भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन अभी तक 2972.47 लाख रुपये का ही भुगतान हुआ है। जबकि 1790.16 लाख रुपये का भुगतान अभी शेष है। भुगतान 4709 किसानों को ही हुआ है।

तकनीकी दिक्कत आ रही
कुछ किसानों ने अपने बंद पड़े बैंक खाता नंबर दे रखे हैं, जिनमें भुगतान की समस्या आ रही है। कुछ किसानों के ज्वाइंट खाते हैं। जबकि लाभार्थी किसान के खाते में सीधे भुगतान के आदेश हैं। यदि किसान का खाते में कोई दिक्कत न हो तो शीघ्र ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भुगतान सीधे खाते में किया जा रहा है। गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
- राजेश्वर प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed