फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agra will get independence with 24 hours electricity

आगरा से आजादी के साथ मिलेगी 24 घंटे बिजली

Tue, 25 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 25 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Agra will get independence with 24 hours electricity
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO

विज्ञापन
मथुरा। 
बस कुछ दिन की दिक्कत और है। इसके बाद तो मथुरा बिजली आपूर्ति के लिए आगरा पर निर्भर नहीं रहेगा। ऊर्जामंत्री के जिले को बिजली भी खूब मिलेगी। मांट 400 केवी बिजलीघर से गोकुल सब स्टेशन को भी जोड़ने की तैयारी हो गई है। छाता 220 केवी बिजलीघर को पहले ही जोड़ दिया गया है।
एक सप्ताह से जनपद में बिजली कटौती से हा-हाकार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मांट के मड़ुआका में 400 केवी बिजलीघर के चालू हो गया है। अब तक मथुरा और हाथरस जनपद को आगरा के पीलीपोखर स्थित 400 केवी बिजलीघर से आपूर्ति हो रही थी। मड़ुआका स्थित 400 केवी बिजलीघर शुरू होने से न केवल आगरा पर मथुरा की निर्भरता खत्म होने जा रही है,  छाता स्थित 220 केवी बिजलीघर को भी इससे जोड़ दिया गया है। अब तैयारी गोकुल स्थित 220 केवी बिजलीघर को जोड़ने की है। तैयारी पूरी हो चुकी हैं। यह काम पूरा होते ही मथुरा जनपद संपूर्ण रूप से आगरा पीलीपोखर के बजाए मांट 400 केवी बिजलीघर से निर्भर हो जाएगा। इसका लाभ मथुरा को ही नहीं आगरा के साथ पीलीपोखर स्थित 400 केवी से जुड़े अन्य जनपद को भी मिलेगा। 
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के अफसरों का कहना है कि मथुरा के बाद मांट 400 केवी बिजलीघर से जल्द ही हाथरस के मीतई 220 केवी बिजलीघर को भी जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए टावर बनाने का काम शुरू हो रहा है। अगले माह यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--
मांट के मड़ुआका में स्थापित 400 केवी बिजलीघर छह लाख 30 हजार मिलियन यूनिट प्रति घंटे बिजली देने में सक्षम है। इससे मथुरा ही नहीं हाथरस को भी रोशन किया जा सकता है। एपी वशिष्ठ, एक्सईएन, ट्रांसमिशन 

वर्जन-- 
हम मथुरा को 24 घंटे बिजली देने की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए पूरे संसाधन उपलब्ध हो गए हैं। 
अधीक्षण अभियंता देहात , आरपीएस तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed