{"_id":"6965465957377bbdbc00fb8a","slug":"agra-received-e-buses-and-a-charging-station-was-set-up-in-mathura-mathura-news-c-369-1-mt11016-141043-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बसें मिलीं आगरा को, चार्जिंग स्टेशन मथुरा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बसें मिलीं आगरा को, चार्जिंग स्टेशन मथुरा में
विज्ञापन
मथुरा। आगरा परिक्षेत्र के फोर्ट डिपो को 38 इलेक्ट्रिक बसें मिले 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन इनके लिए चार्जिंग स्टेशन की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। नतीजा 38 में से केवल 10 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। ये बसें भी मथुरा में बने चार्जिंग स्टेशन पर निर्भर हैं।
बसों को चार्ज कराने के लिए आगरा से मथुरा स्थित आईएसबीटी पर लाना पड़ता है। आगरा स्थित आईएसबीटी में बना चार्जिंग स्टेशन 10 महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इसका असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है। यात्रियों को निर्धारित मार्गों पर सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। चार्जिंग प्वाइंट के अभाव में ई-बसों के रूट सीमित होकर रह गए हैं। वर्तमान में ये बसें केवल मथुरा, फिरोजाबाद, नोएडा और बरसाना तक संचालित हो रही हैं जबकि इन बसों को फर्रुखाबाद, बदायूं, दिल्ली और नोएडा जैसे लंबे रूटों पर चलाने की योजना थी।
आईएसबीटी में आठ प्वाइंट लगने हैं
मथुरा आईएसबीटी में बने चार्जिंग स्टेशन पर फिलहाल एक ही प्वाइंट चालू है, जिस पर एक साथ दो बसें चार्ज की जा सकती हैं। वहीं आगरा आईएसबीटी में कुल 8 चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
60 करोड़ की हैं बसें
अधिकारियों ने बताया कि एक एसी ई-बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक है। आगरा रीजन को मिली 38 बसों की कुल लागत करीब 60 करोड़ रुपये के करीब है। एक बार चार्ज होने पर ये बसें लगभग 200 किलोमीटर तक चल सकती हैं। चार्जिंग प्वाइंट न होने से इनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।