{"_id":"69dc7664d80f98613f08be0d","slug":"agra-metro-gains-speed-track-work-from-rambagh-to-shahdara-accelerates-launch-by-december-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Metro: मेट्रो के किराये में 10 फीसदी की छूट, इन यात्रियों को दिया गया बड़ा तोहफा; उप महाप्रबंधक ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Metro: मेट्रो के किराये में 10 फीसदी की छूट, इन यात्रियों को दिया गया बड़ा तोहफा; उप महाप्रबंधक ने दी जानकारी
Mon, 13 Apr 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:21 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रामबाग से शाहदरा तक मेट्रो ट्रैक निर्माण कार्य तेज कर दिया है। दिसंबर तक कालिंदी विहार तक ट्रैक तैयार होने की उम्मीद है, साथ ही यात्रियों को किराये में 10% छूट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रामबाग से शाहदरा तक मेट्रो ट्रैक बनाने का कार्य तेज कर दिया है। यहां से रविवार को होर्डिंग, बैनर और स्टैंड हटाए गए। पिलर बनाने और इसकी खुदाई के लिए चार मशीनें लगाई हैं। दिसंबर तक कालिंदी विहार तक ट्रैक बन जाएगा। इससे लोग मेट्रो से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में रामबाग से शाहदरा तक हाईवे और सर्विस रोड पर कई होर्डिंग्स, पोल और स्टैंड लगे हुए हैं। इससे मशीनों को पिलर की खुदाई करने में दिक्कत आ रही थी। सभी पोल, होर्डिंग्स और स्टैंड हटाए हैं। इसके लिए थोड़ी देर के लिए एहतियातन यातायात भी रोका गया। इसमें यातायात पुलिस का भी सहयोग लिया। अब पिलर और पाइलिंग का कार्य तेज हो जाएगा। इसके लिए चार मशीनें लगाई हैं, अब छह मशीनें कार्य कर रही हैं। दिसंबर तक आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के किराये में 10 फीसदी की छूट
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि मेट्रो में नियमित सफर करने वाले यात्री नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड बनवा सकते हैं। इससे मेट्रो के किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही ये देश के किसी भी मेट्रो सेवा में उपयोग हो सकता है। इसे मेट्रो के किसी भी स्टेशन से बनवा सकते हैं।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि मेट्रो में नियमित सफर करने वाले यात्री नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड बनवा सकते हैं। इससे मेट्रो के किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही ये देश के किसी भी मेट्रो सेवा में उपयोग हो सकता है। इसे मेट्रो के किसी भी स्टेशन से बनवा सकते हैं।