{"_id":"6ab039ede62df807710ceebf","slug":"agniveer-visiting-braj-with-his-sisters-drowns-in-the-yamuna-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104346-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बहनों के सामने यमुना में डूब गया भाई, अग्निवीर नहीं चीर सका लहरें; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बहनों के सामने यमुना में डूब गया भाई, अग्निवीर नहीं चीर सका लहरें; परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
सार
श्रीराधाष्टमी पर बहनों और चचेरे भाई के साथ ब्रज दर्शन करने आए 19 वर्षीय अग्निवीर हर्ष बिष्ट जुगल घाट पर यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवकों की तलाश में जुटी टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्रीराधाष्टमी पर बहनों के साथ ब्रज दर्शन करने आए अग्निवीर युवक रविवार को जुगल घाट पर यमुना नदी में डूब गए। पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम के साथ युवक की तलाश में जुटी है। युवक सेना में अग्निवीर के रूप में जयपुर में तैनात है।
अल्मोड़ा निवासी हर्ष बिष्ट (19) रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी दो बहन बबिता बिष्ट, भारती बिष्ट और चचेरे भाई गौरव के साथ बरसाना दर्शन के बाद वृंदावन के जुगल घाट पहुंचे। जहां हर्ष यमुना में स्नान करने लगा। इस दौरान अचानक हर्ष गहरे पानी में डूबने लगे। बहनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद एक बाबा ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन गहरा पानी होने के कारण वे उसे निकाल नहीं पाए।
बहन बबिता एवं भारती ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिसकर्मी कभी उच्च अधिकारियों को सूचना देने तो कभी बोट में पेट्रोल न होने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। बहनों ने बताया कि हर्ष ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। फायर ब्रिगेड की टीम में शामिल बच्चू सिंह ने बताया कि नदी में बहाव तेज है। इस कारण युवक का शाम तक पता नहीं चल सका है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि यमुना में डूबे युवक की तलाश जारी है। अन्य परिजन अल्मोड़ा से वृंदावन के लिए चल दिए हैं।