फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitation at raya sub station

विद्युत उप केन्द्र पर तोड़फोड़, जड़ा ताला

Thu, 05 Nov 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 05 Nov 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
agitation at raya sub station
नागल रोड पर 10 दिन पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से गुस्साई महिलाएं गुरुवार को विद्युत उप केन्द्र पर पहुंच गईं। यहां प्रदर्शन किया और विद्युत आपूर्ति बंद कर उप केंद्र पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


इससे कई घंटे तक आपूर्ति बंद रही। महिलाओं ने यहां कुर्सियों और अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

महिलाओं का आक्रोश कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर था। इससे नागल रोड के आसपास के क्षेत्र की आपूर्ति ठप चल रही है। गुरुवार को लाठी-डंडे लेकर आती महिलाओं को देखकर विद्युत उप केन्द्र राया पर मौजूद कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने बाहर रखी कुर्सी, मेज और अन्य सामान तोड़ दिया। कस्बा और देहात की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। ताला डाल कर विद्युत उपकेन्द्र पर बैठ गईं। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक महिलाएं उप केन्द्र पर बैठी रहीं लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में वो आंदोलन तेज करने की चेतावनी देकर चली गई। प्रदर्शन में ओमवती, अनुराधा, गुड्डी देवी, रामवती, कैला देवी, गीता, राधा, शांति देवी, सरोज, शंता देवी, लता, साधना, सावित्री, दिनेश वर्मा आदि शामिल हुए। उपखंड अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।

प्रधान पद के दावेदार ने पीटे पति-पत्नी
राया। ग्राम बना में प्रधान पद के दावेदार ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी। विजय सिंह प्रधान पद के लिए उम्मीदवार बनने की चाह रखता है। बुधवार की शाम विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ निकला।

उसकी मोहन सिंह से कहासुनी हो गयी। तब तो लोगों ने दोनों पक्षों को समझा दिया लेकिन गुरुवार को सुबह फिर झगड़ा हो गया। आरोप है कि विजय सिंह, देवी सिंह, भूदेव, सहदेव आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर मोहन सिंह को घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी हरदेवी के साथ भी मारपीट की।


बाइक-मोपेड में टक्कर, एक घायल
राया। मोटर साइकिल सवार और मोपेड की टक्कर में ग्राम नगला पीता थाना राया निवासी बलवीर सिंह घायल हो गए। सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर गुरुवार को अपनी मोपेड से जा रहे थे।

गांव के समीप ही हादसा हुआ। उन्होंने घटना के संबंध में बाइक सवार चेचेन्द्र निवासी बना के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed