फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitation against rasan dealer

राशन डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
agitation against rasan dealer
तहसील दिवस
तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 172 शिकायतें दर्ज की गई। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने राशन डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। एसडीएम विश्व भूषण मिश्र ने एक सप्ताह में सभी शिकायतों का निस्तारण करने के  निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


तहसील दिवस में शहदपुर और हुसैनी से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और राशन डीलरों के खिलाफ धरना-प्रर्दशन किया। उन्होंने एसडीएम को राशन डीलरों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। शहदपुर के युधिष्ठर, निरंजन, भीम, विक्रम सिंह और गांव हुसैनी की प्रधान सविता देवी ने बताया कि राशन डीलर पिछले कई महीने से गेहूं, चावल और मिट्टी के  तेल का वितरण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


 छाता के सूरदास मोहल्ला निवासी आशा शर्मा ने शिकायत की है कि 6 माह से उनका जमीन का दाखिला खारिज नहीं हो रहा है। अकबरपुर निवासी जसपाल सिंह सिसौदिया ने सूखा राहत के चेक वितरण कराने की मांग की। रान्हेरा के रवींद्र, दीपक, दिनेश आदि ने ग्राम प्रधान की ओर से ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कराए जाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर तहसीलदार, सीओ, एसडीओ, ईओ छाता, बरसाना एसओ, आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में लेट पहुंचे अफसरों पर बरसे डीएम 
मांट तहसील सभागार में तहसील दिवस में लेट पहुंचे अधिकारियों को डीएम ने लताड़ लगाई। चेतावनी दी कि सुधर जाओ वरना नप जाओगे। नवागत डीएम निखिल चंद शुक्ला तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। डीएम ने लंबित शिकायतों के  शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 178 शिकायतें दर्ज की गई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ मनीष वर्मा ने मांट विकास खंड की ग्राम पंचायत भीम में विकास कार्यों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed