{"_id":"584039e04f1c1b9345de78c8","slug":"again-fight-for-cash-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए क्लेश, जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए क्लेश, जाम-हंगामा
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कैश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली तारीख यानी सैलरी का दिन। बैंकों पर अफरातफरी रही। सुबह से शाम तक लंबी लाइन लगी रही। कुछ के हाथ में कैश लगा तो कुछ निराश होकर लौट आए। पंजाब नेशनल बैंक में कैश खत्म होने से लोग भड़क गए और कोतवाली रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर उनको शांत कराया। टैंटीगांव और सौंख में भी हल्ला मचता रहा। बैंक वालों पर भी आरोप लगाए गए।
गुरुवार को शहर की सभी बैंकों पर लाइन लगी रही। बैंक भले ही सुबह को दस बजे खुले लेकिन लोग तो आठ बजे से ही पहुंच गए थे। पंजाब नेशनल बैंक पर भारी भीड़ थी। लेकिन ग्यारह बजे ही कह दिया गया कि कैश खत्म हो गया। इससे लोग भड़क गए और सड़क पर आ गए। कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया गया। जमकर नारेबाजी की गई। लोगों का कहना था कि बैंक वालों को पहले व्यवस्था करनी चाहिए थी। पुलिस वालों ने पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
टैंटीगांव। यहां की स्टेट बैंक पर भी सुबह से ही लाइन लगी रही। लेकिन लोगों को पैसा नहीं मिला। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर किया। बैंक वालों के विरोध में आ गए। आरोप लगाए गए कि बैंक वाले अपने चहेतों को पैसा बांट देते हैं और बाद में नो कैश का बोर्ड लगा देते हैं। कर्नल सिंह, गंगाधर सिंह, मनोज तोमर और जयराम सिंह ने बताया कि पिछले कई रोज से पैसे के लिए बैंक पर आते हैं मगर हर रोज टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
सौंख। यहां सिंडिकेट बैंक में तो और भी बुरा हाल रहा। बैंक पर लगी लाइन में लोगों के बीच कई दफा धक्कामुक्की की नौबत आ गई थी। एक-दूसरे से आगे निकलने की ऐसी होड़ मची कि मारपीट तक हो गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कैश का वितरण कराया गया।
राधाकुंड। यहां भी कैश को लेकर हंगामा होता रहा। किसी भी बैंक पर कैश नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। कई बार प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर बैंक वालों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की लाइन लगवाई। तब स्थिति दुरुस्त हुई।