{"_id":"697bc08367411affb60fbeb0","slug":"after-visiting-shri-banke-bihari-the-panchkosi-parikrama-was-performed-mathura-news-c-161-1-mt11010-101450-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर लगाई पंचकोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर लगाई पंचकोसी परिक्रमा
विज्ञापन
वृंदावन। जया एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर से लेकर विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गईं। सुबह मंदिर और गलियों में भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं को बमुश्किल दर्शन हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर हजारों श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई।
जया एकादशी पर सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के प्रवेश द्वार तीन से विद्यापीठ चौराहा तक एवं प्रवेश द्वार संख्या दो से लेकर जुगलघाट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गईं। धक्कामुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। भीड़ के कारण प्रवेश मार्ग से मंदिर तक पहुंचने में भक्तों को एक से सवा घंटा लगा। पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह रस्से लगाकर श्रद्धालुओं को कुछ समयान्तराल में रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा।
शाम के समय भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि जया एकादशी पर श्रद्धालुओं ने अपने लाडले ठाकुर के दर्शन कर नगर की परिक्रमा लगाई। वहीं श्रीराधावल्लभ मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, निधिवन सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के साथ नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई।