फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the Supreme Court's order, the problems of the power corporation will increase

Mathura News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विद्युत निगम की बढ़ेंगी मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
After the Supreme Court's order, the problems of the power corporation will increase
मथुरा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में पेड़ों की छंटाई को लेकर दिए गए नए आदेश ने विद्युत निगम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब पेड़ की छंटाई करने पर एक नया पौधे रोपना होगा। इसके साथ ही यात्राओं व अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी पेड़ों की छंटाई करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


विद्युत निगम द्वारा बिजली की लाइनों पर आने वाले पेड़ों की छंटाई की जाती है। टीटीजेड क्षेत्र में पहले अनुमति लेकर ही पेड़ों की छंटाई की जा सकती थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने टीटीजेड क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई को लेकर नया आदेश दे दिया। इसके अनुसार अब पेड़ों की छंटाई करने पर नए पौधे रोपित करने होंगे। विद्युत निगम को छंटाई से पहले और बाद के फोटो अपलोड करने के साथ ही उतने ही नए पौधे लगाने होंगे जितने पेड़ों की छंटाई की है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद विद्युत निगम की चिंता बढ़ गई है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि लगातार बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम किया जा रहा है। लाइनों पर पेड़ की जो टहनी आती हैं उनका ही छटान किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने जो भी आदेश दिए हैं उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एग्रो फॉरेस्ट्री पर पाबंदी से किसानों को झटका
किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए एग्रो फॉरेस्ट्री करते हैं। सरल भाषा में कहें तो एग्रो फॉरेस्ट्री एक तरह से किसानों द्वारा की जाने वाली पेड़ों की खेती है। इसमें वृक्ष संरक्षण अधिनियम में शामिल 29 वृक्षों की प्रजाति के अलावा अन्य पौधे रोपित करने और उनके कटान की अनुमति अब तक थी। मुख्य रूप से मथुरा व आसपास के क्षेत्र में किसान यूकेलिप्टिस और पॉपुलर के पौधे लगाकर एक निश्चित समय बाद उनका कटान कर अच्छी कमाई करते थे। लेकिन अब किसानों को झटका लगा है। जिन किसानों ने बीते कुछ सालों में पौधे रोपित किए थे और अब उनके कटान का समय था, उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed