फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the Maha Kumbh stampede devotees are returning without taking bath

महाकुंभ हादसा: ऐसा दृश्य कभी नहीं भूल सकूंगा, संगम से 40 किमी पहले रोका; प्रयागराज से निराश लाैटे श्रद्धालु

Thu, 30 Jan 2025 10:30 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 30 Jan 2025 10:30 PM IST
सार

प्रयागराज से लाैट रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ का दबाव अधिक है। यात्रियों को वाहन तक नहीं मिल रहे हैं। बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
After the Maha Kumbh stampede devotees are returning without taking bath
महाकुंभ से लाैटे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद मथुरा से गए कई श्रद्धालु संगम में बिना स्नान के ही लौट आए। उन्हें 40 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर ही डुबकी लगाई। बृहस्पतिवार को यहां आने के बाद श्रद्धालुओं ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जंक्शन पर ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे पहुंची तो ट्रेन से आईं श्रद्धालु सुनीता देवी ने बताया कि वह 28 जनवरी को महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं, लेकिन प्रयागराज स्टेशन से ही प्रशासन ने स्नान को नहीं जाने दिया, इससे वह कुंभ जाए बिना ही लौट आईं।
विज्ञापन


झांसी निवासी शिवेंद्र कुमार ने महाकुंभ के मंजर की कहानी बयां करते हुए कहा कि वहां ऐसा माहौल था जिसे कभी भूल नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज स्टेशन पर भीड़ का सैलाब उमड़ा तो घबराहट होने लगी। कई लोग तो चिल्लाने लगे। भीड़ होने के कारण कई ट्रेनों को पहले ही रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि झांसी से अपने दोस्तों के साथ स्नान के लिए गए थे, लेकिन हो नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से उतरे आदेश कुमार ने बताया कि पहली बार महाकुंभ गए थे, लेकिन 40 किलोमीटर पहले ही गंगा घाट से स्नान करके लौटना पड़ा। भगदड़ के चलते पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed