{"_id":"66a2b8346c1dfc14270062b7","slug":"after-switching-off-the-electricity-the-youth-slept-on-the-cot-in-the-power-house-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102928-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ये आराम का मामला है...10 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बंद, फीडर के अंदर आराम से सो गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ये आराम का मामला है...10 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बंद, फीडर के अंदर आराम से सो गए युवक
Fri, 26 Jul 2024 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:46 PM IST
सार
बिजली न आने से लोग परेशान थे, वहीं युवक फीडर के अंदर बिजली आपूर्ति बंद कर आराम से सो रहे थे। इसके फोटो वायरल हुए हैं। वहीं जब बिजली अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
फीडर में सोते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां नंदगांव रोड बिजलीघर में लगी जर्जर ओसीबी में खराबी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे करीब 4 घंटे तक आधा कोसी अंधकार में डूबा रहा। जब ओसीबी सही हुई तो 2-3 युवकों ने बिजलीघर पहुंचकर आर-2 फीडर बंद कराकर ग्रामीण फीडर शुरू करा दिया। युवकों के बिजलीघर में सोने के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो जेई अनूप गौड़ ने युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बुधवार रात्रि करीब करीब 10 बजे ओसीबी में खराबी होने से एसटीडब्लू, आर-2 और गोपाल बाग फीडर की आपूर्ति भंग हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव, जेई अनूप गौड़ वहां पहुंच गए और ओसीबी को सही कराने में लग गए। ओसीबी को सही होता देख वहां लोग एकत्रित होने लगे। रात्रि में 12 बजे सभी फीडर चालू होने के बाद तड़के करीब 3 बजे 2-3 युवक वहां पहुंचे और आर-2 फीडर की बिजली को बंद कराकर एसटीडब्लू फीडर काे शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक 33 केवीए उपकेंद्र में सो गए। सुबह 5 बजे युवक जगकर चले गए तो आर-2 फीडर की आपूर्ति शुरू हो सकी। इसका वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों के कान खड़े हो गए। लोग सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
युवकों की हरकत से शक्ति नगर, मीना नगर, बाईपास, कमला नगर, शाहपुर रोड, शेरगढ़ रोड, गिर्राज महाराज काॅलोनी, बांके बिहारी काॅलोनी, लार्ड कृष्णा सिटी, लक्ष्मी काॅलोनी आदि की आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि में 12 बजे ओसीबी सही कराने के बाद युवकों ने यह हरकत की है। युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। युवकों में से एक की पहचान कर ली गई है।