फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After strangulation, the body was dumped on the railway track, two arrested

Mathura News: गला घोंटकर मारने के बाद रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था शव, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
After strangulation, the body was dumped on the railway track, two arrested
मथुरा। रेल लाइन के पास मृत मिले युवक की अवैध संबंधों के शक में हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि पत्नी से अवैध संबंधों के शक में आरोपी ने अपने चाचा व सुसर के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की हत्या की थी। वारदात को दुर्घटना साबित करने की नीयत से आरोपियों ने शव रेल की पटरियों पर रख दिया था।
विज्ञापन


सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अलीगढ़ स्थित थाना इगलास के गांव बहादुरपुरा निवासी साेनू पुत्र चंद्रपाल सिंह 1 जुलाई को अपने घर से आवश्यक कार्य करने का कहकर निकला था। इसके बाद वह गायब हो गया था। इस पर सोनू के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच थाना जैंत अंतर्गत गोवर्धन रोड से गांव मौरा होते हुए रेलवे लाइन पर एक अज्ञात शव मिला, जिसकी शिनाख्त सोनू के रूप में की गई।
विज्ञापन


इस मामले में 14 जुलाई को सोनू की मां ने जेठ के लड़के विजयपाल सिंह पुत्र रमेश, देवर किशन सिंह पुत्र सौरन सिंह निवासी बहादुरपुरा थाना इगलास जनपद अलीगढ, राजकुमार पुत्र नवाब सिह, विनीता पत्नी विजयपाल, नवाब सिंह पुत्र मूलचंद्र निवासी नगला गिरधारी थाना हाईवे के विरुद्ध अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सोनू के विजयपाल की पत्नी से प्रेम संबंध थे। उन्होंने सोनू को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना। इसके बाद एक जुलाई को आरोपी किशन सिंह एवं विजयपाल सोनू को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। उस समय सोनू नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपाल ने अपने ससुर नवाब सिंह को भी बुला लिया। इसके बाद चारों एक ही बाइक पर बैठकर गोवर्धन रोड से गांव मौरा होते हुए रेलवे लाइन के निकट पहुंचे। वहां तीनों ने साेनू का गमछे से गला घोंट दिया। जब वह मर गया तो शव रेलवे लाइन पर लिटा दिया ताकि सबको यही लगे कि रेल दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। सबूत मिटाने के लिए सोनू का बैग, कपड़े एवं फोन जला दिया। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों नवाब सिंह और किशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed