फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After marriage, Dinesh was shot for creating hindrance in the middle

Mathura : शादी के बाद बीच में बाधा बनने पर मारी थी दिनेश को गोली, आरोपी ने मंदिर में की थी शादी

Sat, 05 Jul 2025 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 04:02 AM IST
सार

उसका साथी पुलिस पकड़ से फरार है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
After marriage, Dinesh was shot for creating hindrance in the middle
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पूर्व होटल बंद कर लौट रहे व्यक्ति को थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जान से मारने की नीयत से गोली मारने के आरोपी को थाना जैंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी पुलिस पकड़ से फरार है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


चौमुहां निवासी दिनेश पुत्र सौदों वृंदावन से होटल बंद कर लौट रहा था। बुधवार रात्रि करीब 2 बजे थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार ने दिनेश में पीछे से गोली मार दी थी। दिनेश के भाई राजकुमार ने थाना जैंत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जैंत 
विज्ञापन


अश्वनी कुमार टीम सहित सीसीटीवी खंगाल आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार को जैंत पुलिस ने मुरादाबाद के थाना बिलारी, ऋषिपुरम शाहबाद रोड निवासी सत्यव्रत उर्फ डब्लू पुत्र महिपाल को आझई पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनेश की पत्नी पूजा(काल्पनिक नाम) उसके गांव निवासी जगत सिंह सैनी की साली है। जगत सिंह सैनी उसके खेतों पर काम करता था। पूजा(काल्पनिक नाम) अपने पति दिनेश को छोडकर उसके गांव मे रह रही थी। तथा उसके बच्चे चौमुहां में ही रह रहे थे।  जिसके चलते पूजा(काल्पनिक नाम) से उसकी जान पहचान हो गई। वर्ष 2020 में आरोपी की पत्नी की मौत के बाद पूजा (काल्पनिक नाम) से उसका लगाव बढ़ गया। जिसके चलते दोनों ने चन्दौसी मन्दिर मे शादी कर ली थी।  

सितम्बर 2024 मे पूजा(काल्पनिक नाम) ने कहा कि मै अपने बच्चो के बिना नही रह सकती मुझे बच्चो की बहुत याद आ रही है। और मैं चौमुहा जा रही हूँ । मेरे बहुत समझाने के बाद भी पूजा चौमुहां चली आई। इस बात को लेकर आरोपी बहुत परेशान था और उसने दिनेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। 


आरोपी ने थाना विलारी मुरादाबाद के राया सती मंदिर निवासी अपने साथी विनायक को साथ लेकर मंगलवार को वृन्दावन आया तथा दिनेश को वृन्दावन होटल से घर जाते समय जीएलए यूनीवर्सिटी के सामने रात्रि मे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। वहीं उसका साथी पुलिस पकड़ से फरार है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसका एक साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed