{"_id":"68f2a58694fc0c8ae40cd94c","slug":"after-diwali-a-team-from-iit-roorkee-will-conduct-an-internal-inspection-of-the-shri-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-100043-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिवाली बाद आईआईटी रुड़की की टीम करेगी श्रीबांकेबिहारी मंदिर का आंतरिक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिवाली बाद आईआईटी रुड़की की टीम करेगी श्रीबांकेबिहारी मंदिर का आंतरिक निरीक्षण
विज्ञापन
वृंदावन। दिवाली के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर में कई आमूलचूल परिर्वतन दिखेंगे। श्रद्धालुओं के हित में लगाई जा रही रेलिंग की कवायद शुरू हो गई है। त्योहार बाद आईआईटी रुड़की की टीम श्री बांकेबिहारी मंदिर के निरीक्षण के लिए आएगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर मंदिर में श्रद्धालुओं के हित में काम किए जाएंगे।
विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी का गठन किया। जिसमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार अध्यक्ष बनाए गए। साथ ही रिटायर्ड जिला जज मुकेश मिश्रा को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन और मंदिर के चार सेवायतों को शामिल किया गया। जिसके बाद कमेटी की बैठकों का दौर शुरू हुआ तो नए आदेश जारी किए गए। उसी क्रम में आदेश दिए गए कि मंदिर का आंतरिक निरीक्षण आईआईटी रुड़की की टीम करेगी। इस आदेश के बाद कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह की ओर से आईआईटी रुड़की में पत्र भेजा गया। उसके बाद वहां से जवाब मिला है कि दिवाली के बाद टीम मंदिर में निरीक्षण के लिए आएगी।
कई आदेश पालन होने के लिए राह तक रहे
हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार की ओर से कई आदेश जारी किए गए, लेकिन यह आदेश अभी तक पालन की राह तक रहे हैं। जिसमें दर्शन समय में बदलाव, मंदिर में रेलिंग लगना, मंदिर का तोषखाना खुलना, पुरानी कमेटी के कार्यों के निर्माण कार्य की जांच आदि शामिल हैं।