{"_id":"697fa8c7ba5088469d08ad81","slug":"after-being-seen-with-the-girl-the-boy-consumed-rat-poison-mathura-news-c-369-1-mt11009-141983-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परिजन ने किशोरी के साथ देख लिया तो सहमे किशोर ने खाई चूहा मार दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परिजन ने किशोरी के साथ देख लिया तो सहमे किशोर ने खाई चूहा मार दवा
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में गली में खड़े होकर बातें कर रहे किशोर-किशोरी को उनके परिजन ने देख लिया तो दोनों वहां से तो भाग गए, लेकिन एक अन्य स्थान पर जाकर किशोर ने चूहा मारने की दवा खा ली। वह अचेत होकर जमीन गिर गया। किशोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, किशोर-किशोरी पड़ोसी हैं। रविवार शाम को दोनों गली में खड़े होकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान किशोर के परिजन ने देख लिया। वह डर की वजह से किशोरी को साथ लेकर वहां से भाग गया और घर से थोड़ी दूर पहुंचने के बाद चूहा मारने की दवा खा ली। आनन-फानन किशोरी ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। किशोर की हालत स्थिर बताई जा रही है।