Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After 11 days Sant Premananda s daily pilgrimage begins

Sant Premanand: 11 दिन बाद संत प्रेमानंद की दैनिक पदयात्रा शुरू... छोटा हो गया मार्ग; दर्शन को उमड़े अनुयायी

Mon, 13 Oct 2025 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Oct 2025 10:45 PM IST
सार

प्रेमानंद महाराज की सुबह हाेने वाली यात्रा का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंच गया है। महाराज के दर्शन करने के लिए लोग केलिकुंज स्थित मार्ग में खड़े होकर उनकी राह देख रहे हैं। एक श्रद्धालु ने भावुक होते हुए बताया कि महाराज हर रोज नहीं बल्कि एक दो दिनों के बाद दर्शन दें

विज्ञापन
After 11 days Sant Premananda s daily pilgrimage begins
संत प्रेमानंद की दैनिक पदयात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई। हालांकि मार्ग फिलहाल छोटा हो गया है। सोमवार को संत महाराज ने पूर्व की तरह ही पदयात्रा की। मार्ग में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े रहे। दोनों साइड रस्सी लगा दी गई थी। आश्रम के बाहर लोगों ने सड़क पर रंगोली बनाईं थीं। यात्रा का दृष्य पूर्व की पदयात्रा जैसा ही रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

गौरतलब है कि दो अक्तूबर को श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एक संदेश डाला गया कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के चलते पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। इस यात्रा के बंद होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो और संदेश की बाढ़ आ गई। कोई उनके अस्पताल में भर्ती होने की वीडियो डालने लगा तो कोई किसी ने अन्य अफवाहों की वीडियो जारी कीं। लोगों में महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज के अनुयायी मथुरा-वृंदावन ही नहीं, बल्कि कई देश और विदेशों में भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार भी महाराज में आस्था रखते हैं। वह कई बार मिलने भी आ चुके हैं। जब लोगों में बेचैनी बढ़ी तो कई लोग महाराज का स्वास्थ्य हाल जानने के लिए उनके आश्रम पहुंचे। जहां पता लगा कि महाराज का हाल इतना भी खराब नहीं है। वह एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज ने एकांतिक वार्तालाप के दाैरान खुद ही स्पष्ट कर दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। कुछ लोग बेवजह ही भ्रम फैला रहे हैं। तब जाकर लोगों को कुछ शांति मिली। वहीं संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम से बाहर आकर भी दर्शन दिए। संत महाराज रविवार को अल सुबह आश्रम से कुछ दूरी तक पैदल चले। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंची तो आश्रम के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सोमवार सुबह आश्रम से लेकर रमणरेती मार्ग में सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई।

सड़कों पर भक्तों ने रंगाेली बनाई और जगह-जगह फूल बिछाए। श्रृद्धालुओं ने कहा कि महाराज की यात्रा दोबारा शुरू होने से लोगों को उनके दर्शन आराम से होंगे। लोग उनके इंतजार में सड़क किनारे ही बैठे रहते हैं। पूरी रात सड़क पर काट देते हैं। बस मन में इस बात की इच्छा होती है कि एक बार उनकी झलक मिल जाए।

सर्व समाज के लोग कर रहे विचारों का अनुसरण
पाखंड से दूर रहने के संदेश के बाद पूरे देश भर से सर्व समाज के लोग उनके विचारों का अनुसरण करने लगे हैं। धर्म और समाज की बंदिशों को दरकिनार करते हुए अब समुदाय विशेष के लोगों ने अपना गुर्दा देने की पेशकश की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देश के कोने कोने से लोगों ने महाराज के विचारों का स्वागत करते हुए उन्हें देश का सच्चा संत बताया है।

प्रेमानंद महाराज की सुबह हाेने वाली यात्रा का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंच गया है। महाराज के दर्शन करने के लिए लोग केलिकुंज स्थित मार्ग में खड़े होकर उनकी राह देख रहे हैं। एक श्रद्धालु ने भावुक होते हुए बताया कि महाराज हर रोज नहीं बल्कि एक दो दिनों के बाद दर्शन दें, लेकिन दर्शन जरुर दें। श्रद्धालु बड़ी बेसब्री के साथ उनके वीडियो को देखने का इंतजार कर रहे हैं। वृंदावन आने वाले श्रद्धालु रात के समय केलिकुंज जाने का रास्ता भी पूछते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed