फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ae removed for abusing junior engineer

फोन पर गालीगलौज करने वाले एई पर गिरी गाज

Wed, 04 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 04 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ae removed for abusing junior engineer
मोबाइल
फोन पर ईओ और जेई के साथ गालीगलौज करने वाले एई पर गाज गिर गई है। कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। डीएम ने एई से जलकल का भी चार्ज छीन लिया है। वहीं एसटीपी संचालक पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका के एई केआर सिंह और जेई मुंशीलाल के बीच हुए अभद्रतापूर्ण वार्तालाप का ऑडियो ईओ ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट के साथ डीएम तक पहुंच गया। इस पर तत्काल कदम उठाते हुए बुधवार को डीएम नितिन बंसल ने केआर सिंह को जलकल में सहायक अभियंता के पद से हटा दिया। इस पद का जल निगम के सहायक अभियंता को चार्ज सौंप दिया है। इधर, पालिका के अवर अभियंता मुंशीलाल ने अभद्रतापूर्ण वार्तालाप के लिए एई केआर सिंह के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा ईओ डा. ब्रजेश कुमार ने एसटीपी संचालन में एई जलकल केआर सिंह द्वारा बाधा डालने, एनजीटी के आदेशाें का क्रियान्वयन कराने में आ रही परेशानी और जेई के साथ अभद्रतापूर्ण वार्ता के ऑडियो सहित रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि एनजीटी के आदेश पर दो दिन पहले हुई सैंपलिंग के दौरान नगर पालिका के एसटीपी बंद मिले थे। इसकी रिपोर्ट देने पर एई केआर सिंह ने ठेकेदार कुशवाहा की पैरोकारी करते हुए जेई मुंशीलाल को गालियां दी थीं। इसका ऑडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, निकाय प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने एसटीपी संचालन बंद मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश पालिका को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed