फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Advocates sit on dharna against Bar President and Secretary

Mathura News: बार अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocates sit on dharna against Bar President and Secretary
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता।
मथुरा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पर चैंबर कब्जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष और सचिव के पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां अपने जूनियर अधिवक्ताओं के माध्यम से चैंबरों पर कब्जा करा रहे हैं।
विज्ञापन


कब्जा होने के बाद चैंबरों को मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। दोनों पदाधिकारियों ने दिनेश यादव और प्रेम शंकर के चैंबर पर कब्जा कर लिया है। पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हित में कम और विरोध में अधिक कार्य कर रही है। शुक्रवार को धरना स्थल पर रामपाल सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, अश्वनी शुक्ला, देवेंद्र ठाकुर, इंद्र मोहन गौतम, गौरव चतुर्वेदी, आकाश सक्सेना, तेजपाल सिंह, अनोखी लाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, रेखा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन





विवाद खत्म करने के लिए चैंबर पर लगाया ताला
जिस चैंबर को कब्जाने का आरोप लगाया जा रहा है इसे लेकर दिनेश यादव-प्रेमशंकर और जितेंद्र चौधरी-पवन ठाकुर के बीच विवाद चल रहा है। चैंबर किसी के नाम आवंटित नहीं है। विवाद की जानकारी होने पर चैंबर का ताला लगाकर चाबी बार एसोसिएशन कार्यालय में जमा करा दी गई है। जल्द ही चैंबरों का निर्माण कार्य होगा। इसके बाद दोनों पक्षों को चैंबर आवंटित कर दिए जाएंगे। चैंबर कब्जाने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव कुमार लवानियां, सचिव बार एसोसिएशन मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed