{"_id":"68c07ca8f618dae0bc042e9f","slug":"advocates-on-indefinite-strike-from-today-mathura-news-c-369-1-mt11002-135649-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अधिवक्ता आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अधिवक्ता आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस की लचर कानून व्यवस्था और अधिवक्ताओं पर होने वाले पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ बुधवार से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। यदि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आया तो दो दिन बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं के ऊपर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए कई बार एसएसपी से मुलाकात की गई। बावजूद इसके सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बुधवार से अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे।
यदि दो दिन के अंदर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने वार्ता के लिए बार के प्रतिनिधिमंडल को नहीं बुलाया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, प्रधान परिवार न्यायाधीश, मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी, स्थाई लोक अदालत को पत्र भेजकर जानकारी दे दी गई है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ठा. किशन सिंह, पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह, चौधरी मोहन सिंह, पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह, चौधरी रनवीर सिंह, विशाल सिंह, ब्रज बिहारी सारस्वत आदि मौजूद रहे।