{"_id":"643064b86335b8ca67083ca4","slug":"advocate-beaten-to-death-with-sticks-and-rods-4-injured-including-wife-mathura-news-c-29-1-mtr1008-55635-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लाठी व सरिया प्रहार से अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लाठी व सरिया प्रहार से अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 घायल
Sat, 08 Apr 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। शहर के सौंख रोड की बुद्ध विहार काॅलोनी में बृहस्पतिवार की देररात टेंपो का कांच तोड़ने को लेकर गुस्साए पड़ोसी ने घर में घुसकर अधिवक्ता के परिवार पर आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। लाठी, सरिया के प्रहार से अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि अधिवक्ता की पत्नी समेत चार परिजन घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाई। अधिवक्ता की हत्या को लेकर शुक्रवार को वकीलों में उबाल दिखा। एसएसपी कार्यालय पर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं पोस्टमार्टम गृह पर भी हंगामा काटते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने दो हत्यारोपी पकड़ते हुए 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम गृह और घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस और पीएसी लगाई गई। शहर कोतवाली के आजाद नगर की बुद्ध विहार काॅलोनी में रहने वाले फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा प्रसाद वरुण के घर पर बृहस्पतिवार की देररात पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद के परिवार में हमला बोल दिया, जिसमें अधिवक्ता, उनकी पत्नी कमलेश, बेटा अशोक, बेटी प्रीति और पुत्रवधू मधु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की मौत की खबर पर एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश और कोतवाल संजय कुमार पांडेय पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए लक्ष्मण और उनके बेटे हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। मृतक अधिवक्ता के बेटे अशोक कुमार ने लक्ष्मण प्रसाद, हेमंत, पंकज, लोकेश, रेखा, सपना, रिंकी, राजेंद्री, प्रीती, गौरीशंकर, छोटू के खिलाफ हत्या और प्राणघातक की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी ने बताया कि दो हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे। पुलिस सुरक्षा में अधिवक्ता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन