फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adultration in food

खाना-पीना मतलब जान का जोखिम

Tue, 03 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 03 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
adultration in food
अजवाइन से दूर करें मोटापा
मिलावट के इस दौर में खाना पीना सब जान का जोखिम लेना है। दूध, दही, पनीर से लेकर बर्फी तक कुछ भी सुरक्षित नहीं है। जिले से लिए गए सैंपलों की लखनऊ प्रयोगशाला से जो रिपोर्ट जारी हुई है उसमें दूध, दही, पनीर, बर्फी और सरसों के तेल के सैंपल फेल आए हैं। गुणवत्ता के मानकों पर सब के सब धड़ाम हैं।
विज्ञापन


दूध और दूध से तैयार होने वाली खाद्य सामग्री में सबसे ज्यादा खेल हो रहा है। दूध की पहले क्रीम निकाली जा रही है और फिर पानी मिला रहे हैं। दूध में तो जान बच ही नहीं रही। प्रयोगशाला से जारी रिपोर्ट से पता चला है कि दूध में फैट का जो निर्धारित मानक है वह आ ही नहीं रहा है। मिल्क पाउडर भी पाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब जब दूध ही दुरुस्त नहीं है तो दही और पनीर भला कैसे हो सकता है। प्रयोगशाला ने 15 सैंपल की जो रिपोर्ट जारी की है वह सब फेल आए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि सभी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
अम्माजी रेस्टोरेंट का पनीर फेल
वृंदावन में स्थित अम्माजी रेस्टोरेंट से अक्तूबर माह में पनीर का सैंपल लिया गया था। सैंपल जांच के लिए भेजा गया। प्रयोगशाला से जो रिपोर्ट आई है उसमें रेस्टोरेंट का पनीर फेल आया है। अब विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। शांति सेवा धाम छटीकरा से अरहर की दाल का नमूना लिया गया था। दाल भी क्वालिटी के पैमाने पर धड़ाम हो गई है।  


इनके सैंपल हुए फेल
- धौली प्याऊ पर स्थित यादव मिष्ठान भंडार का पेड़ा फेल
- यादव डेयरी के पनीर में भी मिली है गड़बड़ी
- राया बिचपुरी रोड से लिया गया दूध मिलावटी
- टैंटीगांव में अमित से लिया गया दूध निकला बेजान
- ढेहरुआ रोड पर पहलवान डेयरी का दूध भी फेल
- बरसाना में अरविंद की दुकान से लिया गया पनीर भी फेल 
- वृंदावन में कृष्णा डेयरी से लिया गया दूध भी बेदम
- गौरानगर में उमेश बल्लभ की दुकान का दही फेल 
- भारत नमकीन भंडार की नमकीन सेहतमंद नहीं 
- ढेहरुआ मार्ग से लिया हरिओम का दूध भी खराब
- नौहझील में यतेंद्र कुमार की दुकान से लिया सरसों का तेल फेल

रद्दी नमकीन और दूध बेचने पर एक-एक लाख का जुर्माना
सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर एक्शन का चाबुक चल गया है। एडीएम अजय कुमार अवस्थी के न्यायालय ने 16 मिलावट खोरों पर 4.98 लाख का जुर्माना किया है। न्यायालय की सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप है। 

इन पर चला जुर्माने का चाबुक
- किचिन ब्रांड नमकीन निर्माता वेदांत चतुर्वेदी पर एक लाख 
- बुलंदशहर के दूध कारोबारी अनूप पर एक लाख 
- ब्रजवासी सॉस कृष्णानगर के हिमांशु बत्रा पर पचास हजार
- बिग बाजार में गुरुप्रीत सिंह पर 20 हजार
- असगर डेयरी कोसीकलां पर 25 हजार
- महावन के दूूध विक्रेता बहादुर पर 20 हजार
- हाथरस के पेड़ा विक्रेता श्रीकृष्ण पर 25 हजार,
- जतीपुरा में मोहन डेयरी पर 40 हजार 
- मेवात हरियाणा निवासी क्रीम कारोबारी संजीव पर 50 हजार
- गांव हकीमपुर निवासी ब्रजेश पर 20 हजार
- जतीपुरा के दूध कारोबारी अंकित पर 25 हजार
- कोसीकलां के मिष्ठान विक्रेता संजय जैन पर 5 हजार, 
- भरतपुर के पनीर विक्रेता योगेंद्र पर 7 हजार
- छाता के मिठाई विक्रेता सतीश और बंटी पर तीन-तीन हजार
- लक्ष्मीनगर के मिठाई विक्रेता इंद्रजीत पर 5 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed