{"_id":"680beccf8c871bfae30e8d86","slug":"administration-woke-up-after-the-murder-dm-formed-a-high-power-committee-for-investigation-mathura-news-c-369-1-mt11009-128658-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हत्या होने के बाद जागा प्रशासन, डीएम ने जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हत्या होने के बाद जागा प्रशासन, डीएम ने जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी
विज्ञापन
मथुरा। बीते दो माह से गहरी नींद सो रहा प्रशासन हेमेंद्र की हत्या के बाद जागा है। हेमेंद्र के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई 35 से ज्यादा शिकायतों की बिंदुवार जांच के लिए डीएम ने हाई पावर कमेटी का गठन किया है। एक सप्ताह के अंदर कमेटी अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेंगी।
दरअसल, बुधवार रात को व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की जमीन के रंजिश में यादव बंधुओं ने हत्या कराई थी। वारदात से पहले हेमेंद्र ने जमीन की जांच कराने के लिए 35 से ज्यादा शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। साथ ही नगर निगम, एमवीडीए और एसडीएम सदर समेत कई सरकारी अधिकारियों को पत्राचार भी किया था। हालांकि किसी भी अधिकारी ने उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। वह बीते दो माह से न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। आखिर में बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के तीन दिन बाद प्रशासन ने शिकायतों की सुध ली है।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया है कि मृतक हेमेंद्र द्वारा की गई करीब 35 से ज्यादा शिकायतों की बिंदुवार जांच कराने के लिए कमेटी गठित की है। ये सारी शिकायतें उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। जांच में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी शिकायतों की जांच एडीएम योगानंद पांडेय की अध्यक्षता में होगी। जांच कमेटी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल, एमवीडीए के ओएसडी प्रसून द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त और गोवर्धन तहसीलदार को नियुक्त किया है। यह कमेटी मामले की बिंदुवार जांच करेगी। साथ ही संबंधित विभाग द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की गई। यह बिंदु भी जांच का हिस्सा होगा।