फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration will stop sewer inyamuna in 12 days

प्रशासन 12 दिन में बंद करेगा यमुना में गिरते नाले

Mon, 01 Feb 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
administration will stop sewer inyamuna in 12 days
आचार्य प्रवर स्वामी एएस विज्ञानाचार्य महाराज के सानिध्य में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता यमुना में गिर रहे नाले बंद करने के लिए चीरघाट पहुंचे।
विज्ञापन


यहां कार्यकर्ताओं ने दीवार खड़ी करने की तैयारी कर ली। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया और इस समस्या के निस्तारण के लिए 12 दिन का समय मांगा।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि 12 दिन में हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि एक बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा। इसके लिए युद्धस्तर पर काम किया जाएगा और सारी गंदगी को एसटीपी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियोें ने विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 12 दिन का समय दिए जाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इस दौरान नाले यमुना में गिरना बंद नहीं होते तो हजारों यमुना भक्त 15 फरवरी को कालीदह पर जुटेंगे और सारे नाले दीवार खड़ी कर बंद कर देंगे।

इसके बाद जलनिगम के अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ अपने ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि 12 दिन तक घर-घर जाकर जनजागरण चलाया जाएगा और वृंदावन के 25 वार्डों में यमुना रक्षक दल का संगठन खड़ा किया जाएगा।


इस अवसर पर उदयन शर्मा, डा. लक्ष्मी गौतम, विवेक महाजन, मुन्नालाल निषाद, श्रीदास प्रजापति, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, सुरेंद्र गौतम, अखिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, किशोर पचौरी, डा. संजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed