{"_id":"586aa43e4f1c1b4d56158c7c","slug":"administration-strikes-on-samgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बंद कराया समागम, उखाड़े तंबू-डेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बंद कराया समागम, उखाड़े तंबू-डेरे
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर लाखों लोगों के हाईवे पर जाम में फंसने से मचे कोहराम की गूंज जब दिल्ली-लखनऊ तक सुनाई दी तो छटीकरा के निकट लगे साकार विश्व हरि के समागम के तंबू-डेरे उखाड़ दिए गए। समागम में मौजूद लाखों भक्तों में अफरातफरी मच गई।
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित छटीकरा में गरुड़ गोविंद मंदिर के निकट साकार विश्व हरि का पांच दिवसीय समागम एक जनवरी से शुरू हुआ था। इसमें लाखों अनुयायी शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। इसीदिन नए साल पर ठाकुर बांकेबिहारी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए देश भर से लाखों भक्त मथुरा-वृंदावन में आए हुए थे। इसमें वीआईपी और वीवीआईपी की भी बड़ी संख्या थी। इससे छटीकरा से आगरा और दिल्ली की ओर हाईवे जाम हो गया। दोनों ओर लंबी लाइन लग गईं। ब्रज दर्शन को आए वीवीआईपी भी जाम में फंस गए।
ऐसे में नए साल के पहले दिन हाईवे जाम होने की गूंज दिल्ली और लखनऊ तक सुनाई दी। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अफसर दिन और रात भर जूझते रहे। मध्य रात्रि में किसी तरह जाम के झाम से निपटने के बाद सोमवार को पुलिस अफसरों ने समागम आयोजकों से इसके लिए प्रशासनिक अनुमति दिखाने को कहा।
विज्ञापन
अनुमति न होने पर पुलिस ने समागम तत्काल खत्म करने के निर्देश आयोजकों को दिए। साथ ही यहां लगे तंबू-डेरों को पुलिस ने उखाड़ दिया। बाद में आयोजक भी तंबू उखाड़ने में जुट गए। इससे समागम में आए लाखों लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अनुयायी पांच दिवसीय समागम के दूसरे दिन ही वापस चले गए जबकि समागम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी था। चौकी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पूर्व में ही इस स्थल पर आयोजन के लिए आयोजकों को मना कर दिया गया था लेकिन फिर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब उसे खत्म करा दिया है।
रात तीन बजे तक रहा जाम
नए साल पर हाईवे रात तीन बजे तक जाम रहा। दिन भर वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण वाहनों की कतारें मथुरा सदर और छाता तक पहुंच गई थीं।
किसी भी आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक है। बगैर अनुमति के इस तरह आयोजन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
- चांदनी सिंह, एसडीएम सदर